अमरीका का सबसे मंहगा घर ख़़रीदने वाला शख़्स

अमरीका के मैनहैटन शहर में एक अपार्टेमेंट को 238 मिलियन डॉलर (लगभग 1690 करोड़ रुपये) में ख़रीदा गया है.

इसके साथ ही ये अमरीका में बिकने वाला अब तक का सबसे मंहगा घर बन गया है.

ये चार मंजिला घर 220 सेंट्रल पार्क साउथ में स्थित बिल्डिंग है. इसे बेहद महंगा रिहायशी इलाका माना जाता है.

इस घर को अरबपति केन ग्रिफ़िन ने ख़रीदा है. ग्रिफ़िन हेग फंड इन्वेस्टमेंट कंपनी सिटाडेल के संस्थापक हैं.

50 साल के ग्रिफ़िन ने सोमवार को भी लंदन के बकिंघम पैलेस के पास एक महंगा घर ख़रीद कर सुर्खियां बटोरी थीं. इस घर की कीमत 124 मिलियन डॉलर (लगभग 880 करोड़ रुपये) थी.

इसके अलावा ग्रिफ़िन के नाम मिआमी में भी सबसे मंहगा घर ख़रीदने का रिकॉर्ड है, जहां उन्होंने साल 2015 में 60 मिलियन डॉलर (लगभग 426 करोड़ रुपये) का घर ख़रीदा था.

पिछले साल शिकागो में भी ग्रिफ़िन ने 59 मिलियन डॉलर (लगभग 418 करोड़ रुपये) की कीमत का घर ख़रीदा था. उनके पास शिकागों में तीन मंहगे घर, फ़्लोरिडा के पाम बीच पर छह घर और हवाई में दो घर हैं.

सेंट्रल पार्क के इस घर से पहले अमरीका का सबसे मंहगा घर साल 2014 में 137 मिलियन डॉलर (लगभग 973 करोड़ रुपये) की कीमत में बिका था.

पिछले साल अक्तूबर में यह बताया गया कि इस इमारत का लगभग 83 फ़ीसदी हिस्सा बेचा जा रहा है.

चीन की एक होटल मैनेजमेंट कंपनी के संस्थापक टॉग-टॉग ज़ाओ ने इस बिल्डिंग की 27वीं मंजिल पर 13.5 मिलियन डॉलर (लगभग 96 करोड़ रुपये) में ख़रीदा.

इस 66 मंजिला इमारत को अमरीकी आर्किटेक्ट रॉबर्टए ए एम स्टर्न ने डिज़ाइन किया है और ये इमारत जिस मार्ग पर स्थित है उसका नाम 'बिलियनेयर रो' है.

भले ही इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को आप ख़ास समझें मगर हक़ीकत यह है कि उनके लिए यह बात कई बार जानलेवा भी बन जाती है.

जिस ब्लड ग्रुप को गोल्ड ब्लड कहा जाता है, उसका असली नाम आरएच नल (Rh null) है.

Rh null क्या है और यह क्यों इतना क़ीमती समझा जाता है कि इसकी तुलना सोने से होती है? आख़िर इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को क्या ख़तरा होता है?

इन सवालों के जवाब जानने के लिए पहले हमें पहले यह समझना होगा कि ब्लड ग्रुप का वर्गीकरण कैसे होता है.

ब्लड टाइप A में सिर्फ़ एंटीजन A होते हैं, ब्लड B में सिर्फ B, ब्लड AB में दोनों होते हैं और टाइप O में दोनों ही नहीं होते.

लाल रक्त कोशिकाओं में एक और तरह का एंटीजन होता है. इसे कहते हैं RhD. यह एंटीजन 61 Rh टाइप के एंटीजनों के समूह का हिस्सा होता है. जब ख़ून में Rhd हो तो इसे पॉज़िटिव कहा जाता है और अगर न हो तो नेगेटिव टाइप कहा जाता है.

Comments

Popular posts from this blog

कुछ चीज़ें हम क्यों भूल जाते हैं, जबकि कुछ हमेशा याद रहती हैं

肺炎疫情:居家隔离期间遭受孩子暴力对待的父母

ЦБ раскритиковал проект закона о переносе арбитражных