अमरीका का सबसे मंहगा घर ख़़रीदने वाला शख़्स
अमरीका के मैनहैटन शहर में एक अपार्टेमेंट को 238 मिलियन डॉलर (लगभग 1690 करोड़ रुपये) में ख़रीदा गया है. इसके साथ ही ये अमरीका में बिकने वाला अब तक का सबसे मंहगा घर बन गया है. ये चार मंजिला घर 220 सेंट्रल पार्क साउथ में स्थित बिल्डिंग है . इसे बेहद महंगा रिहायशी इलाका माना जाता है. इस घर को अरबपति केन ग्रिफ़िन ने ख़रीदा है. ग्रिफ़िन हेग फंड इन्वेस्टमेंट कंपनी सिटाडेल के संस्थापक हैं. 50 साल के ग्रिफ़िन ने सोमवार को भी लंदन के बकिंघम पैलेस के पास एक महंगा घर ख़रीद कर सुर्खियां बटोरी थीं. इस घर की कीमत 124 मिलियन डॉलर (लगभग 880 करोड़ रुपये) थी. इसके अलावा ग्रिफ़िन के नाम मिआमी में भी सबसे मंहगा घर ख़रीदने का रिकॉर्ड है, जहां उन्होंने साल 2015 में 60 मिलियन डॉलर (लगभग 426 करोड़ रुपये) का घर ख़रीदा था. पिछले साल शिकागो में भी ग्रिफ़िन ने 59 मिलियन डॉलर (लगभग 418 करोड़ रुपये) की कीमत का घर ख़रीदा था. उनके पास शिकागों में तीन मंहगे घर, फ़्लोरिडा के पाम बीच पर छह घर और हवाई में दो घर हैं. सेंट्रल पार्क के इस घर से पहले अमरीका का सबसे मंहगा घर साल 2014 में 137 मिलियन डॉलर (लगभग 9...