Posts

Showing posts from February, 2020

Parasite: ऑस्कर पाने वाली फ़िल्म की पूरी कहानी क्या है?

दक्षिण कोरियाई फ़िल्म पैरासाइट ने 2020 के ऑस्‍कर में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार जीत कर इतिहास रच दिया है. ऑस्कर के 92 साल पुरने इतिहास में ये पहली बार है जब विदेशी भाषा की एक फ़िल्म (एशियाई फ़िल्म) को बेस्ट फ़ीचर फ़िल्म का पुरस्कार मिला है. निर्माता क्वाक सिन आए और निर्देशक बोंग जून-हो की इस फ़िल्म को कुल छह पु रस्कारों के लिए नॉमिनेट किया गया था. इसे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के साथ-साथ, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फ़ीचर फ़िल्म और ओरिजनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर भी मिला है. इस फ़िल्‍म का प्रीमियर 2019 के कान फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल में भी हुआ था. ओरिजनल स्क्रीनप्ले के लिए ये फ़िल्म बाफ्टा में भी पुरस्कार जीत चुकी है. दुनिया भर में अभिनेताओं, निर्देशक और फ़िल्मों से जुड़े लोग क्वाक सिन आए और बोंग जून-हो को बधाई संदेश दे रहे हैं. दक्षिण कोरिया राष्ट्रपति मून जेई इ न जून-हो और फ़िल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी और कहा कि "मुश्किल परिस्थितियों से जूझ रहे लोगों के संघर्ष की कहानी दिखने के लिए आपका शुक्रिया." बताया जा रहा है कि पैरासाइट एक ब्लैक कॉमेडी फ...