फ़िल्मी दुनिया का वो डायनासोर जो कभी पर्दे पर नहीं आ सका
1993 में पहली "जुरासिक पार्क" फ़िल्म बनी. इसमें कुछ लोग एक द्वीप की यात्रा पर जाते हैं और वहां डायनासोर देखते हैं. ये डायनासोर उन्हें चट कर जाने की योजना बनाते हैं.
फ़िल्म के सीन इतने पुराने फिल्माए गए थे मानो वे इतिहास से भी पहले के वक्त के हों. 1997 में इस फ़िल्म का पहला सीक्वल बना. उसी समय से यह बात होने लगी थी कि फ़िल्म एक तय फॉर्मूले पर बन रही है.
"द लॉस्ट वर्ल्डः जुरासिक पार्क" में डॉ. इयान मैल्कम की भूमिका निभा रहे जेफ़ गोल्डब्लम कहते हैं, "यह हमेशा इसी तरह शुरू होता है. बाद में वहां दौड़ना-भागना है और चीखना-चिल्लाना है."
यह समझ होने के बावजूद "जुरासिक पार्क-3" (2001) और "जुरासिक वर्ल्ड" (2015) के निर्माता इसी फॉर्मूले से चिपके रहे.
लेकिन इस साल आई फ़िल्म "जुरासिक वर्ल्डः फ़ॉलेन किंगडम" में आख़िरकार उस फॉर्मूले को छोड़ दिया गया.
2004 में "पैशन फिश" और "लोन स्टार" के लेखक-निर्देशक जॉन सेलेस ने "जुरासिक पार्क 4" के लिए पटकथा लिखी थी.
सेलेस की स्क्रिप्ट में कई क्रांतिकारी विचार थे, जिनको अब फ़िल्म की नई फ्रेंचाइजी में शामिल किया गया है.
जुरासिक पार्क सिरीज़ के निर्माता और इसके मूल निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने सेलेस की स्क्रिप्ट में पहले रुचि दिखाई, लेकिन फ़िल्म नहीं बनाई.
सेलेस की स्क्रिप्ट में ऐसे कई सीन थे जो स्पीलबर्ग को पसंद आते, फिर भी वह पीछे हट गए.
स्पीलबर्ग को पसंद आई स्क्रिप्ट
आनुवंशिक तौर पर बदले हुए और दुनिया भर में घूम-घूमकर अपराध खत्म करने वाले डायनासोर जुरासिक पार्क फ़िल्म को वहां से बहुत दूर लेकर निकल जाते, जहां दर्शक उसे जानते हैं और चाहते हैं.
सेलेस की पटकथा को पढ़ना बहुत मज़ेदार है. इसमें उनका उत्साह देखते ही बनता है. स्क्रिप्ट में उन्होंने कॉमिक-स्ट्रिप में इस्तेमाल होने वाली ध्वनियों का भरपूर इस्तेमाल किया है.
फ़िल्म की ओपनिंग सीक्वेंस में वे इसका विशेष रूप से उपयोग करते हैं. इसमें टेरानोडॉन डायनासोर का एक झुंड लिटल लीग बेसबॉल गेम पर टूट पड़ता है.
भूखे दैत्याकार डायनासोर अमरीकी परिवारों में खलबली मचा देते हैं. स्पीलबर्ग के लिए इससे अच्छा दृश्य भला और क्या होता?
"जुरासिक वर्ल्डः फ़ॉलेन किंगडम" की तरह सेलेस की कहानी में भी डायनासोर इस्ला नुबलर द्वीप से भाग जाते हैं.
जॉन हैमंड ने उनको विलुप्त होने बचाया था, वही तय करते हैं कि ख़त्म हो जाना ही डायनासोर के लिए सबसे सही है. वो इसके लिए पूर्व नेवी सील निक हैरिस की सेवाएं लेते हैं.
इस्ला नुबलर द्वीप अब ग्रेन्डेल कॉरपोरेशन के स्वामित्व में है. हैमंड चाहते हैं कि निक वहां जाए और डायनोसोर के भ्रूण का फ्लास्क ले आए.
उनकी योजना एक अलग तरह का जीव तैयार करने की है. लेकिन इस बार वह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि नये डायनासोर में बच्चे पैदा करने की क्षमता यानी प्रजनन की क्षमता न हो.
वह डायनासोर की आबादी के बीच कुछ बेहद आक्रामक, लेकिन प्रजनन क्षमता से रहित डायनासोर को लाना चाहते हैं.
उनको लगता है कि इससे उनकी प्रजाति अपने आप नष्ट हो जाएगी.
निक इस्ला नुबलर जाते हैं. यहां सेलेस ने इंडियाना जोन्स की फ़िल्मों की तरह कुछ रोमांचक चेज़ दिखाए हैं. एक बार तो निक डायनासोर के जबड़े से बचकर निकल जाता है.

Comments
Post a Comment