आलिया भट्ट बनीं सबसे युवा 'प्रभावशाली भारतीय'
25 बरस की उम्र में आलिया भट्ट के नाम एक कीर्तिमान दर्ज हो गया है.
सबसे कम उम्र में 10 प्रभावशाली भारतीयों की लिस्ट में शामिल होने वाली आलिया भट्ट पहली भारतीय बन गई हैं. इस लिस्ट में शामिल लोगों में आलिया की उम्र सबसे कम है.
यू-गव इंफ़्लूएंसर इंडेक्स 2018 की एक रिसर्च में ये बात सामने आई है.
ये लिस्ट जागरुकता, पसंद, भरोसे और किसी एक क्षेत्र में किसी के प्रभाव के आधार पर तैयार की जाती है.
इस लिस्ट में फ़िल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत के लोगों को जगह मिली है. लिस्ट में आलिया 9वें पायदान पर रहीं.
संघर्ष' से शुरू हुआ था आलिया का सफ़र
आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी. हालांकि बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस आलिया ने प्रीति ज़िंटा और अक्षय कुमार के साथ संघर्ष फ़िल्म में भी काम किया था.
आलिया ने बीते कुछ दिनों में ऐसी कई फ़िल्में की हैं जिन्हें समीक्षकों के पसंद किया है. इनमें राज़ी और हाइवे जैसी फ़िल्में शामिल हैं.
ऐसा नहीं है कि आलिया भट्ट सिर्फ़ एक्टिंग में हाथ आज़माती हैं. आलिया ने हंपटी शर्मा की दुल्हनिया और हाई-वे फ़िल्म में गाना भी गाया था.
साल 2019 में आलिया भट्ट की गली बॉय, कलंक और ब्रह्मशास्त्र फ़िल्में रिलीज़ हो सकती हैं.
हाल ही में आलिया भट्ट ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में खुद से जुड़ी एक ख़ास बात बताई थी.
आलिया ने कहा था, ''मैं आधी जर्मन हूं. मेरी नानी के पिता जर्मन थे जो हिटलर की मुख़ालफत करने वाले एक गुप्त अख़बार से जुड़े थे. नाजी को यह पसंद नहीं था इसलिए उन्हें यातना शिविर में रखा गया था.''
आलिया महेश भट्ट और सोनी राज़दान की बिटिया हैं.
बीते कुछ दिनों में आलिया भट्ट की शादी की ख़बरें भी मीडिया में उड़ी हैं. हालांकि आलिया की तरफ से इस बारे में कोई बयान अब तक नहीं आया है.
आलिया ने अभिनेत्रियों के शादी करने के बारे में बीबीसी से कहा था, ''शादी का मतलब ये नहीं कि आपकी ज़िंदगी ख़त्म हो गई और आप अभिनय नहीं कर पाएंगी. इन युवा अभिनेत्रियों ने मुझे इस बात की हिम्मत दी है कि जब भी मैं चाहूं, शादी कर सकती हूं. मुझे यकीन है कि इसके बाद मेरा करियर खत्म नहीं होगा."

Comments
Post a Comment